• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Humorouz

Mega Size Mega Fun

lord sri ram ai generated photo 21 year old actual smile viral – 21 साल की उम्र में कैसे दिखते होंगे भगवान राम, AI की मदद से बनाई तस्वीर वायरल

October 5, 2023 by humorouz Leave a Comment

हिंदी न्यूज़ वायरल न्यूज़21 साल की उम्र में कैसे दिखते होंगे भगवान राम, AI की मदद से बनाई तस्वीर वायरल

21 साल की उम्र में कैसे दिखते होंगे भगवान राम, AI की मदद से बनाई तस्वीर वायरल

एक यूजर ने कहा, ‘वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस सहित सभी ग्रंथों में दी गई जानकारी के अनुसार यह तस्वीर बनाई गई है। इसलिए यह सही लग रहा है कि 21 वर्ष की आयु में भगवान राम ऐसे ही दिखते होंगे।’

Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 11 Apr 2023 09:54 PM
हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

भगवान श्रीराम जब 21 साल के थे तब वह कैसे दिखते रहे होंगे? यह सवाल बहुत से लोगों के जेहन में आता होगा। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने भगवान श्रीराम की युवावस्था की एक तस्वीर बनाकर इस सवाल का जवाब दे दिया है। एआई की बनाई पहली तस्वीर में भगवान श्रीराम के चेहरे के हाव-भाव सामान्य हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

भगवान राम की मनमोहक तस्वीर देखकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है। कुछ लोगों का कहना है कि इतना हैंडसम तो आज तक कोई इस धरती पर पैदा ही नहीं हुआ। इंटरनेट यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। लोग इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग इसके कैप्शन में लिख रहे हैं कि वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस सहित तमाम ग्रंथों में दिए गए विवरणों के अनुसार यह भगवान राम की AI से तैयार की गई फोटो है। इसके मुताबिक श्रीराम 21 साल की आयु में ऐसे दिखते थे।

‘…तो वह रियल में कैसे दिखते होंगे राम’
एक यूजर ने लिखा, ‘जब आर्टिफिशियल फोटो इतनी प्यारी है तो वह रियल में कैसे दिखते होंगे।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस सहित सभी ग्रंथों में दी गई जानकारी के अनुसार यह तस्वीर बनाई गई है। इसलिए यह सही लग रहा है कि 21 वर्ष की आयु में भगवान राम ऐसे ही दिखते होंगे।’ बहुत सारे लोगों ने इस तस्वीर पर ‘जय श्री राम’ लिखा है। साथ ही लोगों ने ‘जय सिया राम’ भी लिखा है। इनके अलावा भी बहुत से लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी राय जाहिर की है। 

‘जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम’
भगवान राम की ये वायरल तस्वीर किसने बनाई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भले ही इसे बनाने वाले शख्स के बारे में कुछ पता न हो लेकिन लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम।’ मालूम हो कि एआई की तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले कुछ जगहों की AI फोटो भी सामने आ चुकी है, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी।

अगला लेख पढ़ें

यात्री बीच में न छूटें इसलिए हार्टअटैक के बाद भी बस चलाता रहा रोडवेज ड्राइवर, पहुंचकर मौत

Filed Under: Articles - World

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Ris of The Murder Mystery Game: Why Everyone is Dying to Play
  • Why Commercial Property in Singapore is Gaining Momentum Among Investors
  • Why Shophouses in Singapore Are One of the Most Profitable Property Investments Today
  • Shophouse Singapore: Blend of Heritage, Charm, and Investment Potential
  • Top 7 Most Visited Places of Attraction in Singapore

Recent Comments

    Archives

    • April 2025
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • July 2023
    • June 2023
    • May 2023
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • September 2022
    • August 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • December 2021
    • October 2021
    • September 2021
    • May 2019
    • April 2019
    • March 2019
    • February 2019
    • January 2019
    • December 2018
    • November 2018

    Categories

    • Articles – World
    • Uncategorized

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    Copyright © 2025 · Metro Pro on Genesis Framework · WordPress · Log in